शुरू न्यूज़
जतारा तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत किटाखेरा के सरपंच ने रजिस्ट्रार अधिकारी पर रजिस्ट्री के नाम पर 16 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और किसानों को परेशान करने के आरोप लगाए हैं। सरपंच ने पूरे मामले की शिकायत टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय से करते हुए निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सरपंच के अनुसार, ग्राम पंचायत किटाखेरा की 32 आर भूमि की रजिस्ट्री कराई जानी थी, जो मुख्य सड़क से लगभग 300 से 400 फीट अंदर स्थित है। जब रजिस्ट्री लेखक ने दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्रार के समक्ष प्रस्तुत किए, तो रजिस्ट्रार ने सड़क पर स्थित भूमि के आधार पर ही रजिस्ट्री करने की बात कही। सरपंच के स्थल निरीक्षण के आग्रह को भी रजिस्ट्रार ने यह कहते हुए टाल दिया कि भूमि की तरमीम नहीं हुई है। आरोप है कि बाद में रजिस्ट्री लेखक ने फोन कर बताया कि रजिस्ट्रार 16 हजार रुपये की मांग कर रही हैं। इसके बाद रजिस्ट्री की राशि लगभग 1.35 लाख रुपये से घटकर 93 हजार रुपये में पूरी हो गई। सरपंच ने रजिस्ट्रार से हुई बातचीत का वीडियो पास में होने का भी दावा किया है।
इसके अलावा, सरपंच ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कई रजिस्ट्री लेखक भी संबंधित अधिकारी के कार्य व्यवहार से परेशान हैं। रोजाना 5 से 10 रजिस्ट्रियां टीकमगढ़ भेजी जाती हैं, जिससे किसानों और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है और लोगों को कथित रूप से दबाव में लेकर अतिरिक्त राशि वसूली जाती है। सरपंच ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सत्यता सामने लाई जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित रजिस्ट्रार को जतारा से हटाया जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड