शुरू न्यूज़
टीकमगढ़ के जतारा रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत किटाखेरा के सरपंच और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य निशांत साहू ने रजिस्ट्रार अधिकारी पर किसानों को परेशान करने और रजिस्ट्री के लिए कथित तौर पर ₹16,000 की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है। सरपंच का दावा है कि उनके पास इस बातचीत का एक वीडियो भी मौजूद है। इस मामले को लेकर उन्होंने टीकमगढ़ के कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय से शिकायत की है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी ओर, जतारा की रजिस्ट्रार शबाना परवीन ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो और उनके द्वारा ₹16,000 की मांग किए जाने का दावा पूरी तरह से निराधार है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड