शुरू न्यूज़
सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र स्थित हटिंगहोड़े बाजार में अवैध रूप से चलाए जा रहे ‘हब्बा-डब्बा’ (जुआ) के अड्डे पर पुलिस ने सफलतापूर्वक छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य मौके से फरार होने में सफल रहे। यह जानकारी शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से दी।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हटिंगहोड़े बाजार में जुआ खेला जा रहा है, जिसके सत्यापन के लिए एक पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। टीम ने पाया कि मनोहरपुर-बानो मुख्य सड़क से लगभग 100 मीटर अंदर, एक आम के पेड़ के नीचे करीब 50 लोग घेरा बनाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी जुआरी मौके से भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने सुखदेव कच्छप को पकड़ा, जो पैसे समेटकर भागने का प्रयास कर रहा था। पूछताछ में सुखदेव ने स्वीकार किया कि वह महावीर हजाम के साथ मिलकर हब्बा-डब्बा जुआ का संचालन करता था और उसे प्रतिदिन एक हजार रुपये मिलते थे। उसने यह भी बताया कि इस धंधे में तीन-चार अन्य लोग भी शामिल हैं।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान इकबाल खान को भी गिरफ्तार किया। हालांकि, महावीर हजाम, बुधु उर्फ लियाकत, बबलू खान समेत अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचकर फरार हो गए। पुलिस ने जुआ के अड्डे से जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाले फड़, चटाई, तिरपाल, चमड़े की टोकरी, जूता-चप्पल और कुल 3,682 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड