शुरू न्यूज़
पाली जिले के रोहट स्थित बीठू गांव में बुधवार को उस समय गहरा मातम पसर गया, जब एक ही परिवार के चार सदस्यों की अर्थियां एक साथ उठीं। गेनाराम, उनकी पत्नी पुष्पा, बेटी खुशबू और बेटे किशन का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।
यह दुखद घटना प्रारंभिक जांच के अनुसार, 30 जून को फलौदी जिले के फतेहगढ़ में हुई थी। गेनाराम ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की और फिर खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि परिवार के सदस्यों को घटना से पहले कोई नशीला पदार्थ दिया गया होगा। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड