बगोदर के खेतको में खुली व्यवस्था की पोल! बीच सड़क पर ग्रामीणों ने रोप दी धान, देखिए नेताओं के अपने ही गाँव का ये हाल! 🌾🚨
सड़क या खेत? बगोदर के खेतको पंचायत से आई हैरान करने वाली तस्वीर! 😱🔥
झारखंड के बगोदर प्रखंड अंतर्गत खेतको पंचायत में सड़क की जर्जर हालत और जलजमाव से तंग आकर ग्रामीणों ने बीच सड़क पर धान रोपकर अनोखा विरोध जताया है।
बड़ी बात यह है कि इसी खेतको गाँव से क्षेत्र के विधायक, मुखिया, सरपंच और जिला परिषद सदस्य आते हैं! जनप्रतिनिधियों के अपने ही गाँव में जब मुख्य सड़क का यह हाल है, तो पूरी पंचायत का क्या आलम होगा?
स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और मरीज रोज़ इस कीचड़ और गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों को सड़क को ही ‘धान का खेत’ बनाना पड़ा।
👇 पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में ज़रूर दें!
क्या जनप्रतिनिधियों को अपने गाँव की इस बदहाली पर ध्यान नहीं देना चाहिए?
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड