शुरू न्यूज़
जालौन में ब्लॉक प्रमुख राम राजा निरंजन और जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम रिंकू सिंह राही के बीच जारी विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस घटनाक्रम के बाद, ब्लॉक प्रमुख राम राजा निरंजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर और तेज़ हो गया है, हालांकि वीडियो में किए गए दावों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले को लेकर लोगों की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। समाचार पत्र निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम रिंकू सिंह राही के पक्ष का भी इंतज़ार कर रहा है, ताकि उनका आधिकारिक बयान, वीडियो, ऑडियो या लिखित प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित कर पाठकों के सामने दोनों पक्षों के तथ्य प्रस्तुत किए जा सकें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड