स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पांच किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा जिला पुलिस लाइन पलवल से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने 10 फीट चौड़ा विशाल तिरंगा थाम कर भारत माता का जयघोष किया और जय हिंद एवं वंदे मातरम के नारे लगाए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश नायर,भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला,हरेंद्र पाल राणा,हरित बैसला,उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर भी मौजूद थे।
पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल में विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर एक ऐतिहासिक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि पलवल की धरती पर तिरंगे की शान में ऐसा इतिहास रचा गया, जिसे आने वाली पीढ़ियां सदियों तक याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला विराट जन-आंदोलन है।
उन्होंने कहा कि 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा हजारों हाथों में लहराता हुआ पलवल की सड़कों गुजरा तो पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्म’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण देश भक्ति से सराबोर हो गया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सामूहिक देशभक्ति का संदेश प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, शहीदों के बलिदान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड