गुना जिले के कपासी सेक्टर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी पर्यवेक्षक वंदना रघुवंशी के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका सम्मान किया, उनके कार्यकाल को याद करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। विदाई कार्यक्रम के दौरान बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि पर्यवेक्षक वंदना रघुवंशी के मार्गदर्शन में कपासी सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभागीय योजनाओं, पोषण अभियान, बच्चों के स्वास्थ्य और महिला कल्याण से जुड़ी गतिविधियों का संचालन बेहतर तरीके से हुआ। इस दौरान कपासी सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएँ और सहायिकाएँ भी उपस्थित थीं, जिन्होंने वंदना रघुवंशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसी के साथ, कपासी सेक्टर की नई पर्यवेक्षक सुनीता कंकरिया का भी फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और कार्यभार संभालने पर उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की है कि सुनीता कंकरिया के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी सेवाओं को और गति मिलेगी तथा शासन की योजनाएँ अधिक प्रभावी ढंग से हितग्राहियों तक पहुँचेंगी। उन्होंने नई पर्यवेक्षक सुनीता कंकरिया के सफल कार्यकाल के लिए भी शुभकामनाएँ दीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड