भौंती गाँव में घुसा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों ने पकड़कर वनविभाग को सौंपा
तहसील मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भौंती में एक विशालकाय अजगर गांव में घुस आया। ग्रामीण युवक अशोक कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गए तब गांव जाने वाले रास्ते पर राजा कुशवाहा के खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेतों जंगली सरीसृप आबादी के नजदीक आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ जागरूक युवकों द्वारा अजगर को रोके रखा और वनविभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वनविभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगलों में छोड़ दिया। बताया गया है कि बीते सप्ताह क्षेत्र में हुई लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं वहीं खेतों और जंगलों में भी जलभराव की समस्या होने से आम जनमानस समेत जंगली जानवर भी व्याकुल हैं। फिलहाल अजगर के पकड़े जाने पर ग्रामीणों द्वारा राहत की सांस ली है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड