गौतम मौर्य हत्याकांड: आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र में हुई हिंदू युवक गौतम मौर्य की चाकू मारकर की गई हत्या को लेकर क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। इसी क्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी जलालाबाद मधुसूदन गुप्ता को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में वक्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस सनसनीखेज वारदात की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय और त्वरित जांच की पुरजोर मांग की है। संगठन का कहना है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को समय पर न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून का भय बना रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान न्याय की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश मंत्री एडवोकेट अर्पित भामाशाह, एडवोकेट प्रशांत राजपूत, एडवोकेट अंकित यादव और अनु सिंह एडवोकेट सहित राष्ट्रीय बजरंग दल के तमाम गणमान्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड