शुरू न्यूज़
बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा ब्लॉक स्थित बनघुसरी इटहिया गांव के ग्रामीण बाढ़ से बुरी तरह परेशान हैं, जिसके लिए उन्होंने सीधे बाढ़ खंड विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों द्वारा नाला सफाई का काम अधूरा छोड़ दिया गया है।
गांववालों के अनुसार, बाढ़ खंड अधिकारी ने नाले की सफाई का काम शुरू तो किया था, लेकिन उसे आधा-अधूरा ही छोड़कर चले गए। इस अधूरी सफाई का खामियाजा अब सभी ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि नाले की पूरी तरह से अच्छी सफाई कर दी जाती, तो अभी बारिश न होने के बावजूद उन्हें पहाड़ के पानी की मार नहीं झेलनी पड़ती। इस स्थिति के कारण बूढ़े, बच्चे और जानवरों को भी आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है, क्योंकि चारों तरफ से आने-जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं।
ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए जिला मजिस्ट्रेट से गुहार लगाई है और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी से भी मदद की अपील की है। उनका स्पष्ट कहना है कि जिले पर शिकायत किए जाने के बावजूद उनकी समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड