शुरू न्यूज़
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी पेपर लीक और परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन थमता नजर नहीं आ रहा है। बिलासपुर में प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका यह आंदोलन आगे भी लगातार जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। इसके साथ ही पेपर लीक मामले में कथित रूप से शामिल सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने हाथों में तिरंगा और संविधान की प्रति लेकर राष्ट्रगान भी गाया, जिसे उन्होंने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान का प्रतीक बताया। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड