शुरू न्यूज़
फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के शंकरपुर गाँव में एक युवक को उस समय कोबरा ने डस लिया जब वह कपड़े पहन रहा था और सांप उन्हीं कपड़ों में छिपा हुआ था। इस घटना के बाद, युवक के परिजनों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए उस ज़िंदा कोबरा को एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया। वे घायल युवक के साथ उस डिब्बे में बंद सांप को लेकर सीधे ट्रॉमा सेंटर पहुँचे। अस्पताल में डिब्बे में बंद कोबरा को देखकर वहाँ मौजूद लोग भी हैरान रह गए। डॉक्टरों के अनुसार, घायल युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड