₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

मऊगंज में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत और बालक गंभीर

ब्यंकटेश कुमार तिवारी

मध्य प्रदेश के मऊगंज में चाक मोड़ ओवरब्रिज पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बाइक के बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा जाने के कारण एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका 12 वर्षीय चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों अपनी रिश्तेदारी से प्याज लेकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रही यातायात पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जिससे बालक की जान बच सकी।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पटेहरी निवासी नागेंद्र साकेत उर्फ लालू (40 वर्ष, पिता राजेश कुमार साकेत) अपने 12 वर्षीय चचेरे भाई सागर साकेत (पिता राजकुमार साकेत) के साथ बाइक पर लौर थाना क्षेत्र के नौढिया गांव गए थे। जब दोनों वहां से प्याज लेकर वापस लौट रहे थे, तभी मऊगंज बाईपास स्थित चाक मोड़ ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह और उनकी टीम ने बिना वक्त गंवाए दोनों को मऊगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद नागेंद्र साकेत को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सागर साकेत का इलाज अभी जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मऊगंज थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है, वहीं यातायात प्रभारी ने सभी वाहन चालकों से सड़क पर सावधानी बरतने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी