शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही का एक मामला सामने आया है। सहावर विकासखंड के खितौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा की आठ वर्षीय छात्रा छुट्टी के बाद स्कूल के कमरे में लगभग पांच घंटे तक बंद रही। बताया गया है कि शिक्षकों ने सभी कमरों की जांच किए बिना ही विद्यालय बंद कर दिया, जिसके चलते मासूम बच्ची कमरे के अंदर रोती-बिलखती रही।
परिजनों के अनुसार, छुट्टी के बाद जब बच्ची घर नहीं पहुँची तो उसकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि बच्ची स्कूल के अंदर बंद है। इस बात की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान ने विद्यालय के शिक्षक को जानकारी दी, जिसके उपरांत स्कूल का कमरा खोलकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है। पीड़ित परिवार ने सहावर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड