हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव गोहरा आलमगीरपुर में कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने, धमकियां देने और जान से मारने की कोशिश का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। गांव के निवासी अजय नगर व आदित्य नगर (पुत्र मेहर सिंह) तथा राजकुमार का आरोप है कि उनकी लगभग 20 बीघा कृषि भूमि है, जिसमें वे हिस्सेदार हैं। इस भूमि में से जब वे करीब 13 बीघा जमीन को जोतकर फसल के लिए तैयार कर रहे हैं, तभी से विपक्षी अशोक (पुत्र फूल सिंह) उस पर जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।
पीड़ितों का आरोप है कि विपक्षी उन्हें लगातार धमकियां दे रहा है और फसल बोने व कृषि कार्य करने से रोक रहा है। जब भी वे अपने वैध हिस्से की जमीन पर काम करने का प्रयास करते हैं, तो उनके साथ मारपीट की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। इस विवाद की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसी जमीन के चलते पूर्व में भी पीड़ितों के भाई की हत्या की जा चुकी है, जिसका मुकदमा इस समय न्यायालय और थाने में विचाराधीन है।
पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। विपक्षी की इन हरकतों के कारण पीड़ितों को अपने जान-माल का गंभीर खतरा सता रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अशोक के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड