सांवलिया सेठ दर्शन करने गए श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।।
निम्बोदिया कलां (नागदा) से करीब 250 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मंडफिया स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे हमारे साथियों के साथ होटल व्यापारियों द्वारा कमरा नहीं लेने पर गाली-गलौज एवं मारपीट की घटना सामने आई है। यह कोई पहली घटना नहीं है। श्री सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ पहले भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा इन मामलों पर अपेक्षित संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। यदि श्रद्धालुओं के साथ लगातार दुर्व्यवहार और गुंडागर्दी होती रही, तो यह न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल है, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ भी खिलवाड़ है। श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर अपनी आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज अथवा किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच की जाए तथा हमारे साथियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने वाले दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार उचित एवं कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही शासन-प्रशासन से आग्रह है कि श्री सांवलिया सेठ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सम्मान और उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यदि श्रद्धालुओं के साथ अत्याचार और दुर्व्यवहार पर रोक नहीं लगाई गई तथा मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया, तो करणी सेना परिवार श्रद्धालुओं के सम्मान और अधिकारों के लिए आंदोलन की दिशा में आगे बढ़ने को मजबूर होगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड