₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

रालोद जिलाध्यक्ष प्रीतम प्रमुख का मथुरा आगमन: भव्य स्वागत, संगठन को नई उड़ान!

राहुल गौड़ पत्रकार

राष्ट्रीय लोक दल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रीतम प्रमुख के पदभार संभालने के बाद मथुरा में उनके पहले आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। राया कट पर रालोद पदाधिकारियों और ब्रजवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर फूल-मालाओं से उनका भव्य अभिनंदन किया।

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा प्रीतम प्रमुख को मथुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। समर्थकों ने इस बात पर जोर दिया कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए ही पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। राया कट पर स्वागत के उपरांत, औरंगाबाद स्थित रजवाड़ा रिजॉर्ट में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलेभर से आए लोगों और रालोद पदाधिकारियों ने साफा, माला और पटुका पहनाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रीतम प्रमुख के नेतृत्व में मथुरा में रालोद संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी।

इस दौरान, प्रीतम प्रमुख ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दिए गए इस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और जिले के सभी कार्यकर्ताओं व जनता के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष ठाकुर तेजपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर, बाबूलाल प्रमुख, यशपाल बघेल, एमएलसी योगेश नौहवार, अनूप चौधरी, रामरसपाल पोनिया, सुरेश भगत, यशपाल चेयरमैन, सुखवीर प्रधान, सुजीत प्रधान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी