शुरू न्यूज़
मध्य प्रदेश के बेगमगंज स्थित बर्री कला के पास एक भयावह सड़क हादसे में शक्ति ट्रांसपोर्ट की बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक पिता और उनके पाँच वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में पूरन सिंह सहरिया और उनके 5 वर्षीय बेटे ने अपनी जान गंवा दी। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनका एक और पुत्र हालांकि सुरक्षित रहा, लेकिन उसे भी चोटें आई हैं।
घटना के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद एक बार फिर स्थानीय लोग तेज रफ्तार पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं शक्ति ट्रांसपोर्ट कंपनी की बसों पर फिर से सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड