मुख्य पार्षद राधिका कुमारी एवं अभिभावक मुन्ना भारती की अनुठा पहल:-एकादशी पर गंगा स्नान के लिए 25 बसों से 1100 श्रद्धालुओं का जत्था बक्सर
एकादशी पर गंगा स्नान के लिए 25 बसों से 1100 श्रद्धालुओं का जत्था बक्सर रवानामंगलवार को एकादशी के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र के गोड़ारी,करुप तथा आसपास से लगभग ग्यारह सौ श्रद्धालुओं का जत्था पच्चीस बड़ी बसों में सवार होकर बक्सर के लिए रवाना हुआ, इस धार्मिक यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि पिछले कई वर्षों से लगातार यह परंपरा निभाई जा रही है और इस बार भी जत्थे में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही, हालांकि बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु भी शामिल थे। प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए इन श्रद्धालुओं को गोड़ारी से विदा करने के लिए मुख्य पार्षद राधिका कुमारी एवं उनके अभिभावक मुन्ना भारती ने बसों की समुचित व्यवस्था की और सभी के लिए उचित व्यवस्था कर उन्हें ससम्मान रवाना किया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में धर्म के प्रति समन्वय और एकता स्थापित होती है बल्कि ऐसे पुण्य कार्यों से आत्मिक संतुष्टि भी मिलती है। उन्होंने बताया, कि प्रखंड क्षेत्र से प्रत्येक वर्ष एकादशी पर गंगा स्नान और अगले दिन वामन द्वादशी स्नान के लिए यह व्यवस्था की जाती है, जिसमें श्रद्धालुओं को ले जाने, गंगा स्नान कराने, विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने और सकुशल वापस लाने तक की पूरी जिम्मेदारी पूरी की होती है,।व्यवस्थापक राहुल जी के हवाले से बताया गया ,कि मुन्ना भारती के द्वारा प्रखंड के हर क्षेत्र से वैसे श्रद्धालुओं को ले जाने की व्यवस्था की जाती है, जो गंगा स्नान के इच्छुक होते हैं और आर्थिक रूप से समर्थ एवं असमर्थ होने पर भी उन्हें निःशुल्क यात्रा कराई जाती है। इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने आयोजन मंडल को साधुवाद देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। जत्थे को विदा करते समय बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड