शुरू न्यूज़
जेठाना में मेडिकल दुकान के ताले तोड़कर 15 हजार की चोरी, CCTV में कैद हुए चोर
जेठाना में मेडिकल दुकान के ताले तोड़कर 15 हजार की चोरी, CCTV में कैद हुए चोर
मांगलियावास..निकटवर्ती ग्राम जेठाना के मुख्य बस स्टैंड पर स्थित एक मेडिकल दुकान में सोमवार देर रात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 15 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार जेठाना निवासी सौरभ पुत्र नंदकिशोर आचार्य की मेडिकल दुकान जेठाना बस स्टैंड पर है। सौरभ रोजाना की तरह सोमवार शाम दुकान बंद कर ताला लगाकर घर चला गया था। देर रात करीब 12:30 बजे तीन अज्ञात युवक सरिया की मदद से दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने दुकान में रखे सामान को इधर-उधर बिखेर दिया और गल्ले में रखी नगदी निकाल ली।
इसी दौरान चोरों की नजर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उन्होंने कैमरे को तोड़ दिया। हालांकि दुकान के अंदर लगा दूसरा कैमरा चालू था, जिसमें चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई।
रात करीब 1 बजे कुछ ग्रामीणों ने बस स्टैंड से गुजरते समय दुकान का शटर टूटा हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक सौरभ को दी। सूचना पर सौरभ मौके पर पहुंचा और सामान बिखरा व ताले टूटे देखकर मांगलियावास थाना पुलिस को सूचना दी। चोरी की वारदात को सुनकर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक सौरभ ने पुलिस को बताया कि चोर दुकान से करीब 15 हजार रुपये नगद ले गए हैं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है। इस घटना के बाद बस स्टैंड क्षेत्र के व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और गश्त दल को सक्रिय करने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड