💥 *बड़ी खबर*💥
*ऑन-ड्यूटी स्टंट से वर्दी की गरिमा तार-तार, यह विदाई सम्मान नहीं, ‘जी-हुजुरी’ और खाकी का अपमान है। रिटायर IG की विदाई पर पुलिस जवान ने खींची गाड़ी*
ग्वालियर में आईजी अरविंद सक्सेना की विदाई पर पुलिस नियमों की धज्जियां उड़ गईं। फूलों से सजी गाड़ी में रिटायर आईजी बैठे रहे और ऑन-ड्यूटी आरक्षक दांतों से गाड़ी खींचता रहा। अनुशासित विभाग में वर्दी पहनकर ऐसा हैरतअंगेज स्टंट करना पद, गरिमा और खाकी का सरासर अपमान है। आजाद भारत में पुलिसकर्मियों से इस तरह गाड़ी खिंचवाना ‘सामंती सोच’ और ‘गुलामी की मानसिकता’ को दर्शाता है।जनता का कहना है कि ऑन-ड्यूटी वर्दी पहनकर अपने ही सीनियर की गाड़ी खींचना केवल व्यक्तिगत चापलूसी (जी-हुजुरी) है, न कि कोई विभागीय सम्मान।जनता का मानना है कि वर्दी पहनकर इस तरह का ऑन-ड्यूटी स्टंट करना और वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उसे मूकसहमति देना भारतीय पुलिस सेवा की गरिमा और अनुशासन का सरासर अपमान है। पुलिस मुख्यालय के सामान्य दिशा-निर्देशों के मुताबिक, कोई भी जवान ड्यूटी के दौरान या सरकारी वर्दी पहनकर अपनी व्यक्तिगत शारीरिक क्षमता का ऐसा हैरतअंगेज प्रदर्शन नहीं कर सकता जो पुलिस विभाग की आधिकार
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड