शुरू न्यूज़
चतरा जिले के कुन्दा प्रखंड से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां बरवाडीह निवासी 45 वर्षीय बुधन भारती ने कथित तौर पर दो जिंदा सांप खा लिए। यह घटना तब सामने आई जब वह तीसरे सांप को भी खाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन परिजनों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उन्होंने तीसरे सांप को मार दिया और उसे अपने साथ प्रतापपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में मृत सांप को देखकर चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए।
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बुधन भारती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रतापपुर पहुंचाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार संजीव ने बताया कि उन्होंने बुधन भारती की जांच और उपचार किया। उनके कार्यकाल में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है। जांच के दौरान व्यक्ति के शरीर में किसी भी प्रकार के विष का प्रभाव नहीं पाया गया, और फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
बुधन भारती की पत्नी ने पुष्टि की कि उनके पति ने वास्तव में दो सांप खाए थे और उसके बाद शराब भी पी थी। यह अनोखी घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। डॉ. संजीव ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे जोखिम भरे और जानलेवा कृत्यों से बचें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि किसी भी विषैले जीव के संपर्क में आने या उसके काटने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें, क्योंकि सामान्यतः सांप विषैले हो सकते हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड