शुरू न्यूज़
कानपुर के बिठूर क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के बेटे ने अपनी महिला मित्र पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना शनिवार शाम की है, जब आरोपी देवाशीष निगम अपनी महिला मित्र के साथ बिठूर घाट की ओर जा रहा था। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
बताया गया कि मंधाना के पास आरोपी देवाशीष निगम ने कार रोक दी। महिला ने अपनी सुरक्षा के लिए कार के शीशे और दरवाजे बंद कर लिए, लेकिन आरोपी ने ईंट से कार के शीशे तोड़ दिए और महिला को जबरन बाहर खींच लिया। इसके बाद उसने महिला के सिर और शरीर पर कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया, जिसकी उन्होंने पिटाई भी की।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला को उपचार के लिए रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड