शुरू न्यूज़
राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहाँ हामेला की वेर गांव की 12 और 10 साल की दो सगी बहनें रोजाना की तरह स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में एक टाटा नेक्सॉन कार में सवार अज्ञात लोग दोनों छात्राओं को अपने साथ ले गए।
परिजनों को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से आए कॉल के बाद इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद छात्राओं की मां निर्मला कुमारी ने भीम थाने में अपनी दोनों नाबालिग बेटियों के कथित अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलते ही भीम थाना पुलिस सक्रिय हो गई और छात्राओं की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच कर रही है।
फिलहाल, पुलिस ने अपहरण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले के हर पहलू की जांच जारी है, और घटना की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस कथित अपहरण की खबर से राजसमंद में हड़कंप मच गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड