शुरू न्यूज़
वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल अंतर्गत चेहराकलां प्रखंड के मंसुरपुर हलैया गांव में ग्रामीण सड़कों की बदहाली से लोग बेहद परेशान हैं। महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय चौक से मंसुरपुर हलैया और शाहपुर खुर्द होते हुए बहबलपुर जाने वाली सड़क, तथा मुस्तफापुर चौक से मंसुरपुर हलैया और फत्तेहपुर होते हुए अब्बकरपुर जाने वाली दोनों ग्रामीण सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में भारी जलजमाव हो गया है, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और दैनिक कामगारों को इससे भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीण दीपक शर्मा, नागेन्द्र पासवान, सुधीर कुमार राय और रवि प्रसाद यादव सहित अन्य लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक सड़क पर जमा रहता है। सड़क की इस जर्जर स्थिति की जानकारी कई बार संबंधित विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी गई, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो बरसात के मौसम में आवागमन पूरी तरह ठप हो सकता है और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।
इस समस्या को लेकर राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव, पूर्व मुखिया अशोक कुमार राय और युवा राजद नेता राकेश कुमार यादव सहित अन्य लोगों ने वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह और संबंधित अधिकारियों से मंसुरपुर हलैया की दोनों बदहाल सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड