रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

सांसद आदर्श ग्राम या नरक? कीचड़ के दलदल में रहने को मजबूर ग्रामीण

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती जिले के विक्रमजोत ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ‘अमोढ़ा खास’ ग्राम पंचायत का ‘बतासी जोत’ गांव आज प्रशासनिक उपेक्षा के कारण कीचड़ और दलदल में जीने को मजबूर है। केंद्र और राज्य सरकारों के विकास के बड़े-बड़े दावों के विपरीत, 10 हजार की आबादी वाला यह गांव बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। इस गांव को पूर्व में ‘लोहिया समग्र’ गांव घोषित किया गया था और इसे ‘सांसद आदर्श गांव’ के रूप में गोद भी लिया गया था, लेकिन धरातल पर सच बिल्कुल अलग है।

गांव की सबसे बड़ी समस्या यहां की बदहाल सड़क है, जो आज तक पक्की नहीं हो पाई है। बरसात के दिनों में यह मार्ग घुटनों तक भरे कीचड़ और जलभराव के कारण नरक में तब्दील हो जाता है। इस दलदल से होकर गुजरना स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए एक जानलेवा चुनौती बन चुका है, जिससे आए दिन ग्रामीणों के गिरकर चोटिल होने का डर बना रहता है। प्रशासन की इस घोर संवेदनहीनता के बावजूद लोग गांव से बाहर निकलने के लिए इसी कीचड़ से गुजरने को विवश हैं।

लगातार अनदेखी से परेशान होकर गांव के निवासी पंकज कुमार ने 11 जुलाई को मुख्यमंत्री के ‘जनसुनवाई पोर्टल’ पर शिकायत दर्ज कराई है और गांव तक पक्की सड़क के निर्माण की मांग की है। अब देखना यह है कि इस बड़े प्रशासनिक मंच पर शिकायत के बाद अधिकारी और जनप्रतिनिधि कोई कदम उठाते हैं या यह मामला फिर फाइलों में दब जाता है। इस बदहाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर ‘सांसद आदर्श ग्राम’ और ‘लोहिया समग्र’ का विकास बजट कहां गया? क्या 14 पुरवों वाले इस बड़े गांव की अनदेखी किसी बड़े भ्रष्टाचार का संकेत है और जिम्मेदार अधिकारियों की यह चुप्पी कब टूटेगी?



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी