दुबई में लापता मजदूर उदय गोप की सुरक्षित वापसी के लिए मिशन बदलाव ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी से साधा संपर्क, विधायक ने दिखाई तत्परता
गुमला: दुबई में पिछले 45-50 दिनों से लापता झारखंड के गुमला निवासी मजदूर उदय गोप की सुरक्षित वतन वापसी के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। इस गंभीर मुद्दे को लेकर मिशन बदलाव के राज्य संयोजक भूषण भगत ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी से दूरभाष पर बातचीत कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी और उनके तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।भूषण भगत ने विधायक को अवगत कराया कि उदय गोप को एक कंपनी के जरिए दुबई भेजा गया था, लेकिन पिछले काफी समय से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन और माइग्रेशन कंट्रोल रूम को भी सूचित किया गया था, परंतु अब तक परिवार को कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। लगातार बढ़ रही अनिश्चितता के कारण परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिशन बदलाव ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक सामान्य शिकायत नहीं, बल्कि एक गरीब और मेहनतकश परिवार के बेटे की जिंदगी से जुड़ा बेहद संवेदनशील और मानवीय मामला है।मामले की गंभीरता को समझते हुए निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए हरसंभव सहायता का पूर्ण आश्वासन दिया है। विधायक ने कहा कि वे इस संबंध में झारखंड के मुख्य सचिव से समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही, दुबई में अपने व्यक्तिगत संपर्कों और परिचितों के माध्यम से भी उदय गोप की स्थिति का पता लगाने और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे।मिशन बदलाव ने राज्य सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से मांग की है कि इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर संबंधित कंपनी, ठेकेदार और दुबई स्थित संबंधित मिशनों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए। भूषण भगत ने विधायक अरूप चटर्जी का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इन समन्वित प्रयासों से उदय गोप जल्द ही सुरक्षित अपने घर लौट सकेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड