शुरू न्यूज़
कान्हा की नगरी मथुरा के थाना शेरगढ़ अंतर्गत ग्राम गढ़ी भीमा से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ भू-माफिया बाबा ललता दास ने पुलिस की मौजूदगी में एक बेसहारा विधवा महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की डेढ़ बीघा जमीन को हड़पने के लिए जेसीबी चलवा दी। इस अन्याय और न्याय न मिलने से हताश होकर महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया।
इस घटना ने बीजेपी राज में ‘जीरो टॉलरेंस’ के नारे को पूरी तरह से कागजी साबित कर दिया है, जहाँ आरोप है कि ‘बुलडोजर’ सिर्फ गरीबों को कुचलने के लिए चलाया जा रहा है। सवाल उठाया गया है कि जब पुलिस ही अपराधियों के आगे नतमस्तक हो जाए, तो आम जनता कहाँ जाए। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था का कबाड़ा होने की बात कही गई है और इस बेसहारा परिवार को तुरंत न्याय मिलने की पुरजोर मांग की गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड