उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार को भारी हंगामा देखने को मिला। खुद को एक भाजपा विधायक का करीबी बताने वाले कुछ लोग मेडिकल कॉलेज के अंदर घुस गए और डायलिसिस यूनिट में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब वहां मौजूद एक पैरामेडिकल छात्रा ने इस अराजकता का विरोध किया, तो आरोपियों ने कथित तौर पर उसके बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए बाहर निकाला और उसके साथ अभद्रता की।
इस घटना से आक्रोशित होकर सभी पैरामेडिकल छात्र-छात्राएं आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि छात्राओं के आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है और अभी इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड