शुरू न्यूज़
रायगढ़ के शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में कार्यरत एक सहायक प्राध्यापक (प्रोफेसर) रेमन भार्गव को उधारी में रकम न देना उस वक्त भारी पड़ गया, जब एक युवती ने सरेराह उनका कॉलर पकड़कर उन्हें तीन-चार तमाचे जड़ दिए। आरोपी युवती ने प्रोफेसर को गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे डाली। घटना 30 जून 2026 की दोपहर करीब 1:00 बजे की है, जब कुंजारा के पास आरोपी युवती काजल मिंज ने प्रोफेसर को रोककर उधारी में पैसे मांगे। प्रोफेसर के इनकार करने पर युवती तैश में आ गई और उनका कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। घटना के वक्त प्रोफेसर की पत्नी राजेश्वरी भी मौके पर मौजूद थीं, जिन्होंने बीच-बचाव कर किसी तरह अपने पति को बचाया।
मूल रूप से जूटमिल थाना क्षेत्र के निवासी 43 वर्षीय रेमन भार्गव वर्तमान में लैलूंगा की भागीरथी पटेल कॉलोनी में रहते हैं। इसी कॉलोनी में आरोपी काजल मिंज (25 वर्ष) भी रहती है, जिसका प्रोफेसर के घर अक्सर आना-जाना था। इस घरेलू संबंध का फायदा उठाकर काजल लगातार उनसे उधारी में रुपयों की मांग कर रही थी और मना करने पर गाली-गलौज पर उतारू हो जाती थी। इस मारपीट और झूठे केस में फंसाने की धमकी से प्रोफेसर इस कदर खौफजदा हो गए कि वे तुरंत लैलूंगा छोड़कर रायगढ़ भाग गए थे। उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने एक परिचित अरुण कुमार रात्रे को भी दी थी।
आखिरकार घटना के 15 दिन बाद, 15 जुलाई 2026 को हिम्मत जुटाकर प्रोफेसर अपनी पत्नी के साथ लैलूंगा थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। लैलूंगा थाने के उप-निरीक्षक (SI) गिरधारी साव ने पीड़ित प्रोफेसर की शिकायत पर आरोपी युवती काजल मिंज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), धारा 296 (अश्लील कृत्यों या गंदी गालियों का प्रयोग) और धारा 351(3) (जान से मारने की धमकी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और विवेचना शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड