उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुबह 7 से 10 बजे के बीच खुलेआम जुआ और सट्टेबाजी का खेल चलता दिखाई दे रहा है। इस खेल में मुख्य रूप से चौराहे पर मौजूद मजदूरों और लेबर वर्ग के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। जुआ संचालक इन गरीब मजदूरों को टिकट के जरिए पैसा डबल करने का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहे हैं।
इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद चौराहे पर हर वक्त पुलिस की मौजूदगी के दावों की पोल खुल गई है। स्थानीय पुलिस पर इस अवैध धंधे को संरक्षण देने और कोई कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह खेल पिछले कई दिनों से लगातार चल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अब मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड