उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में दो बच्चों की मां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर एक युवक पर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पहले उसके पति से उसका तलाक कराया गया, और उसके बाद उस युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब दुष्कर्म के कारण महिला को गर्भ ठहर गया, तो युवक ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
इसके साथ ही पीड़िता ने अपने परिजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उस पर गर्भपात कराने का लगातार दबाव बनाया। पीड़िता ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए न्याय की मांग की है। यह पूरी खबर पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है, जिसकी जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड