राजस्थान के पाली जिले में 8 जुलाई को शिवसेना शिंदे के जिला प्रमुख तखतसिंह सोलंकी के नेतृत्व में महिलाओं ने गंगानगर में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ अलग-अलग होटलों में सामूहिक बलात्कार करने वाले “हैवानों” के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस गंभीर मामले में सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया।
यह विरोध प्रदर्शन पाली जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर हुआ, जहाँ प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में सामूहिक रूप से नाबालिग लड़की के साथ हुए इस जघन्य अपराध के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा, विशेषकर फांसी की सजा दिलाने की पुरजोर मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला प्रमुख तखतसिंह सोलंकी के साथ प्रवक्ता राजू दैवासी, दिनेश सिंह निंबोला, कमलेश वैष्णव, प्रहलाद सिसोदिया, राम निवास, जीवन सिंह, निरंजन कुमार, अनिल कुमार, किशन, शिवदत सिंह, रामनिवास, गोंविद दीपक भाई और अन्य महिलाएं शामिल थीं। इन सभी ने प्रदर्शन और नारेबाजी में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए, अब यह देखना बाकी है कि इस मामले में “ऊंट किस करवट बैठता है।”
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड