गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बरियारपुरवा भट्ठा गांव में अमन फार्मा पर नारकोटिक्स विभाग की टीम ने गुरुवार दोपहर 2 बजे से छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई नशीली दवाओं की बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की जा रही है, जो गुरुवार रात 8 बजे तक जारी रही। छापेमारी की भनक लगते ही अमन फार्मा का मालिक अमन अपनी दुकान और गोदाम छोड़कर मौके से फरार हो गया।
इस कार्रवाई के लिए शासन स्तर पर तीन जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों की एक छह सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम में गोंडा के ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा, बाराबंकी की ड्रग इंस्पेक्टर रजिया बानो (जो गोंडा में पूर्व ड्रग इंस्पेक्टर रह चुकी हैं) और अयोध्या के ड्रग इंस्पेक्टर आलोक द्विवेदी शामिल हैं। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह और महिला पुलिसकर्मी तैनात रहे।
नारकोटिक्स विभाग की टीम द्वारा अमन फार्मा की दुकान और उसके दोनों गोदामों में रखी दवाओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और संदिग्ध नशीली दवाओं के नमूने लिए जा रहे हैं। टीम ने फरार मालिक के परिवार के सदस्यों से भी संपर्क करने की कई बार कोशिश की, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। दुकान और गोदामों में दवाओं की भारी मात्रा होने के कारण अभी काफी दवाओं की जांच होनी बाकी है, जिसके चलते यह छापेमारी कल दोपहर तक जारी रहने की संभावना है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड